BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव से पहले NDA में फू’ट के संकेत / चिराग पासवान ने कहा- सभी सीटों पर अकेले ल’ड़ेंगे चुनाव

पटना। बिहार चुनाव से पहले एनडीए में फूट के संकेत दिख रहे हैं। लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) एनडीए का हिस्सा है, लेकिन चुनाव से पहले वह नीतीश सरकार पर हमलावर होती जा रही है। लोजपा के प्रमुख चिराम पासवान ने कहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग रास्ता भी अपना सकती है।

चिराग ने कहा है कि हमारी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बाढ़ और कोरोना के खतरे को देखते हुए चिराग ने विधानसभा चुनाव टालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह वक्त चुनाव का नहीं है। मौजूदा परिस्थिति ऐसी नहीं है कि बिहार में चुनाव कराए जा सकें।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत तक हो सकते हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, कोरोना संकट को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, चिराग पासवान ने चुनाव को टालने के लिए कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.