बिहार शिवहर स्कूल मे बच्चों को राशन न मिलने पर बच्चों ने बनाया शिक्षक को बंधक किया,
शिवहर शिवहर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विधालय जाफ्फरपुर मे स्कूल के बच्चे व ग्रामीणों ने शिक्षक को बनाया बंधक। प्रधान शिक्षक दिलीप महतो पर आरोप लगाया गया है कि राशन बाटने मे कर रहे मनमानी।
गौरतलब हो कि मध्याह्न भोजन जो बच्चों को दिया जाता था अब इस कोरोना महामारी को ले करके बच्चों के बीच वितरण किया जा रहा है। जिसके कारण शिक्षक पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने मनमानी ढंग से वितरण कर रहा है। जिससे बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर घंटों तक बबाल मचाया है।

छात्रों मे प्रिंस कुमार, पंकज कुमार, सुबोध कुमार, विशाल गिरी समेत सैकड़ों छात्र-छात्रायें ने बताया कि स्कूल में शौचालय नहीं है जिससे लड़कियों को शौचालय के लिए सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बार बार यहाँ के शिक्षकों कहे जाने पर पर भी कोई ध्यान नहीं होता।
मौके पर शिवहर थाना प्रभारी व बीडीओ ने ग्रामीणों और बच्चों को समझा बूझाकर शांत कराया और अश्वाशन दिया की जांच मे दोषी पाये गये शिक्षकों के उपर का’र्यवाई किया जाएगा। न्यूज़ क्रेडिट द वांयस आंफ बिहार

सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply