Breaking NewsCelebritiesEntertainmentViral Video

#KBC_11: जल्द बंद होने वाला है अमिताभ बच्चन का ये शो, अभी तक 4 में से 3 करोड़पति बिहार से…

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 के फैंस के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि अब जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। बताया जा रहा है कि दिसम्बर से पहले ही सोनी टीवी में केबीसी के समय पर दूसरा पॉपुलर शो शुरू होने वाला है जिसके चलते नवंबर के अंत तक ऑफएयर होने जा रहा है।हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति को इस महीने के अंत में 29 नवंबर से बंद किया जा रहा है। शो का आखिरी एपिसोड काफा शानदार होने वाला है क्योंकि इसे महिलाओं को डेडिकेट किया गया है।

केबीसी के आखिरी दिन इनफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नि सुधा मूर्ति शो में पहुंचेंगी। सुधा टाटा इंजीनियर कंपनी एंड लोकोमोटिव में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर थीं। बाद में सुधा इनफोसिस कंपनी की ट्रस्टी बन गई थीं। इसके अलावा सुधा एक पॉपुलर ऑथर भी हैं।

आपको बता दें कि सोनी टीवी के ऑफिशियल पेज से चैनल के पॉपुलप शो बेहद 2 का टीज़र रिलीज़ किया गया था। इस शो की लीड एक्ट्रेस ने ट्रेलर रिलीज़ के समय बताया कि शो कौन बनेगा करोड़पति को रिप्लेस करने वाला है। शो की टाइमिंग अभी निर्धारित नहीं की गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.