मौजूदा समय में बिहार में दो-दो आप”दाओं की मा”र झेल रहा है. कोरोना के साथ ही बाढ़ से त्राहि’माम म’चा हुआ है. बाढ़ की वजह से लोग परेशान हैं. वहीं सरकारी व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी ना’राजगी है.
ऐसे में एक तरह जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है.
पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव ने बाढ़ग्र’स्त इलाकों के दौरे पर पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुआरा, बलीगांव, चिकनौटा पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी. वह ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ बाढ़ पीड़ि’तों के बीच पहुंचे.

बाढ़ग्रस्त इलाकों में घूम-घूमकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी आर्थिक मदद की. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा बिहार को कोई देखने वाला नहीं है, सब राम भरोसे चल रहा है.
जनादेश लूटेरों के कर्मों का फल आज बिहार के 14 बाढ़ग्रस्त जिले भुगत रहा है। पातेपुर विस. क्षेत्र के बहुआरा, बलीगाँव और चिकनौटा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को #लालूकीरसोई के माध्यम से कच्चे राशन का पैकेट वितरण किया।




Leave a Reply