ANDHRA PRADESHBreaking NewsSTATE

गुजरात के बाद विजयवाड़ा में द’र्दनाक हा’दसा, कोविड हॉस्पिटल में तब्दील होटल के अंदर लगी आ’ग, 7 मरीजों की मौ’त

गुजरात के बाद अब विजयवाड़ा में द’र्दनाक हाद”सा हुआ है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल के अंदर आग लगी है। इस हा”दसे में 7 लोगों की मौ’त हो गई है। दरअसल विजयवाड़ा के जिस होटल में आग लगी है उसको कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया था और यहां कोरोना के मरीजों को रखा गया है। बु’री खबर यह है कि 7 कोरोना मरीजों की मौ’त आज लगने से हो गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के विजयवाड़ा के होटल स्वर्ण पैलेस को जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल के तौर पर स्थापित किया था। इसमें कोरोना के 30 मरीज रखे गए थे इनके अलावे मेडिकल स्टाफ ही होटल में मौजूद थे। इनमें से 15 लोगों को तत्काल निकाल लिया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने इस घटना पर दुख जताया है साथ ही साथ उन्होंने तत्काल इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस होटल को किराए पर लेकर कोविड अस्पताल बनाया था। मुख्यमंत्री रेड्डी ने तत्काल सभी घायलों को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। राहत की खबर यह है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.