BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: कोरोना का खौ’फ नही रहा लोगों में, जान दाव पर लगाकर ऑटो में बैठाए जा रहे क्षमता से अधिक यात्री..

मुजफ्फरपुर: लॉकडाउन में सख्त निर्देशों के तहत निजी वाहन, कैब और ऑटो के परिचालन को मंजूरी मिली है। इसके बावजूद चालक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। तय से अधिक पैसेंजर बैठा रहे हैं। गाड़ियों को सैनेटाइज भी नहीं करते हैं। मास्क लगाने में लापरवाही बरतते हैं। चालक खुद के साथ-साथ यात्रियों की जान मु’श्किल में डाल रहे हैं।खासकर बैरिया व भगवानपुर ऑटो स्टैंड में चालक खुलेआम नियमों की ध’ज्जियां उड़ा रहे हैं। इस तरह की स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी है। मनमाफिक तरीके से परिचालन कर रहे हैं। आधा दर्जन की जगह पर भेड़-बकरी की तरह पैसेंजर को बैठा रहे हैं। इसपर निगरानी करने वाला कोई नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से कोरोना वायरस के संवाहक के रूप में काम कर रहे हैं। ऑटो चालक अपनी सीट पर भी पैसेंजर को बैठाते हैं। इधर, ई-रिक्शा पर कुछ हद तक सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का अनुपाल किया जा रहा है।

इस बारे में ऑटो संघ के अध्यक्ष एआर अन्नू ने बताया कि वे मानक का पालन करते हुए ऑटो का परिचालन करा रहे हैं। खुद भी इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। स्टैंड में जाकर इसकी औचक जांच करते हैं। इसके बावजूद कोई ऑटो चालक इस मानक का अनुपालन नहीं करता है तो वैसे चालक के खि’लाफ का’र्रवाई करेंगे। वहीं, डीटीओ रजनीश लाल ने बताया कि मानक का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

Input: Hindustan

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.