BIHARBreaking NewsSTATE

पॉलिटिकल गैम्बलर है नीतीश कुमार, हम बिहार में लाएंगे रामराज – पप्पू यादव

पटना: पूर्व सांसद और जनअधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वो पॉलिटिकल गैम्बलर हैं, जो पिछले दो महीनों से अपने घर से नहीं निकले है. वे सिर्फ हवाई सर्वेक्षण करते हैं। वो जमीन पर उतरकर आम जनता की परे’शानियों को कभी समझने की कोशिश नहीं करते. सरकार को जनहित में बाढ़ पर पैसे खर्च करने चाहिए। पीड़ितों का हाल जानना है तो हवाई सर्वेक्षण छोड़ बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों के बीच जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के नाम पर सरकारी लूट मची हुई है. सरकार को तो बाढ़ पर श्वेत पत्र लाना चाहिए.

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाकर जनता के साथ धोखा किया है. पूरे सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष राजनीति करते रहे. किसी ने बाढ़ और कोरोना की समस्याओं को नहीं उठाया. इस दौरान मुख्यमंत्री को हर बाढ़ प्रभावित परिवार को 20 हज़ार रुपए देने की घोषणा करनी चाहिए थी, मुफ़्त राशन और बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिहार के 14 जिलों में 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों में न मेडिकल टीम की तैनाती की गई है और न ही भोजन, साफ पानी और शौचालय की व्यवस्था है. शौचालय न होने के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ का जिक्र करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि सभी एमएलए, एमपी, मंत्री अपने-अपने घर में कैद है. उन्हें जनता के बीच जाकर देखना चाहिए कि वे किस परिस्थिति में रह रही है. उन्होंने कहा कि बाढ़ तो भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के लिए दुधारू गाय है। बांध जान बूझकर तोड़े जाते हैं और फिर फ्लड फाइटिंग के नाम पर आम आदमी का पैसा लूटा जाता है.आपदा और सिंचाई विभाग के मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और उनके संपत्ति की जांच होनी चाहिए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.