Breaking NewsEntertainment

कंगना ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- इन 7 सवालों का जवाब लेकर आओ

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब रोजाना नई चीजें निकल कर सामने आ रही हैं। सुशांत के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस भी काफी निराश हैं। लगातार सभी एक्टर को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीें अब ये केस बिहार पुलिस के हाथ में हैं। हाल ही में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। ये एफआईआर उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कराया है। एफआईआर के बाद इस केस को लेकर स्टार लगातार प्रतिक्रया दे रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत केस पर महाराष्ट्र के मुखयमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी चुप्पी तोड़ी है। लेकिन उनका बयान कंगना रनोट को पसंद नहीं आया। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर जुबानी हमला बोला है।

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सुशांत सिंह रजपूत केस में भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि एक्टर की मौत में डर्टी पॉलिटिक्स का इस्तेमाल हो रहा है। इस परइसी पर कंगना रनोट ने उनपर जुबानी हमला बोलते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट कर उनसे 7 सवालों के जवाब मांगे हैं। कंगना रनोट ने लिखा ट्वीट में लिखा, ‘जरा देखिए डर्टी पॉलिटिक्स की बात भला कौन कर रहा है। आपके पिता को मुखयमंत्री की कुर्सी कैसे मिली, ये खुद अपने आप में एक डर्टी पॉलिटिक्स है। सब भूल जाइए और सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने पिता जी से इन 7 सवालों का जवाब लेकर आइए।

कंगना रनोट ने आदित्य ठाकरे जो 7 सवाल पूछे हैं वे इस प्रकार हैं:

1- रिया कहां है?

2- मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की FIR दर्ज क्यों नहीं की?

3- सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने फरवरी में जब पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि उनके बेटे की जान खतरे में है तो मुंबई पुलिस ने पहले ही दिन उनकी मौत को सुसाइड क्यों घोषित किया?

4- फॉरेंसिक एक्सपर्ट हमारे पास क्यों नहीं हैं, सुशांत के फोन रिकॉर्ड क्यों नहीं हैं? फोन रिकॉर्ड में क्यों नहीं निकाला गया कि मौत के एक हफ्ता पहले उन्होंने किस-किस से बात की?

5- क्यों आईपीएस विनय तिवारी को जानबूझकर क्वारंटाइन किया गया?

6- सीबीआई जांच से क्यों सब लोग घबरा रहे हैं?

7- सुशांत सिंह का पैसा रिया और उसके परिवार ने कैसे लूट लिया?

इसके बाद कंगना ने ट्वीट में ​लिखा ये सभी सवाल किसी पॉलिटिक्स से तो नहीं जुड़े हैं, कृपया करके इनका जवाब दें। आपको बता दें कि कंगना रनोट, सुशांत की मौत के बाद सी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों को निशाना बना रही हैं। अबतक उन्होंने एक्टर की मौत पर कई खुलासे किए हैं। यहीं नहीं उन्होंने बॉलीवुड की पोल खोलते हुए नेपेाटिज्म पर भी हमला बोला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.