PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई और बिहार पुलिस के बीच जो मामला फंसा हुआ है। उसे देखते हुए केके सिंह ने जो खुलासा किया है वह बेहद महत्वपूर्ण है। के के सिंह ने कहा है कि उनके बेटे की जान को ख’तरा था और इस बात की आशंका उन्होंने 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस से जताई थी।
सुशांत के पिता के के सिंह ने कहां है कि उनके बेटे की जान को ख’तरा है। इस बात की आशंका जताने के बावजूद मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया। 40 दिन तक मुंबई पुलिस उनकी तरफ से दी गई जानकारी को दबाए बैठे रही और अब जब बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है तो उसमें रु’कावट डाल रही है। के के सिंह ने पूछा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को आखिर जांच क्यों नहीं करने दे रही?

सुल्तान के पिता ने कहा है कि जब मुंबई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब आखिरकार उन्होंने पटना पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई। अब पटना पुलिस जब मामले की जांच सही तरीके से कर रही है तो उसे रोका जा रहा है। के के सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा का आभार जताया है। उनके पिता ने कहा है कि बिहार सरकार इस मामले को लेकर गं’भीर नजर आ रही है लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।



Leave a Reply