BIHARBreaking NewsSAMASTIPURSTATE

12 घंटे में 5 सेमी घटा बूढ़ी गंडक का जलस्तर, ख’तरे के निशान से अब भी 2.82 सेमी उपर

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि का सिलसिला सोमवार को थम गया। पिछले 12 घंटे में जलस्तर 5 सेमी कम हुआ। लेकिन, खतरे के निशान से अभी भी 2.82 मीटर ऊपर है। रविवार से ही जलस्तर बढऩे का सिलसिला स्थिर हो गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

 हालांकि, तटबंध पर अभी भी पानी का दबाव है। संभावित खतरे को लेकर जिला प्रशासन हाई एलर्ट पर है। समस्तीपुर दरभंगा रेलवे का पुराना ब्रीज व मगरदही के निकट पुराने पुल पर बांस बल्ला लगा कर आवाजाही रोक दी गई है। वहां सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। नदी के दोनों ओर तटबंध पर चौकस सुरक्षा व्यवस्था है। जिला प्रशासन द्वारा तटबंध किनारे लोगों को सावधान, सतर्क और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

 आपदा प्रबंधन शाखा के मुताबिक रविवार से ही नदी के जलस्तर में हो रही बढोत्तरी का सिलसिला स्थिर हो गया था। सोमवार को जलस्तर पांच सेमी नीचे खिसक गई। इससे अनुमान है कि अब धीरे धीरे नदी का जलस्तर समान्य हो जाएगा। हालांकि, तटबंध पर खतरा अभी भी बरकरार है। जबतक नदी खतरे निशान से नीचे नहीं पहुंच जाती। तटबंध पर पानी का दबाब बना रहेगा। सोमवार शाम समस्तीपुर रेलवे पुल के निकट बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 48.55 था। जबकि खतरे का लाल निशान 45.72 है। वहीं उच्चतम जलस्तर का मानक 48.73 है। यानि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.82 मीटर ऊपर है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.