बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त पर रोज नए खुलासे हो रहे है। एक तरफ मुंबई पुलिस नेपोटिज्म के एंगल से बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ में जुटी है। जिस वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई काले राज सामने आ रहे है। तो वहीं, बिहार पुलिस ने भी इस केस में कड़ी जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद सुशांत की निजी जिंदगी और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई बड़े खुलासे हुए है लेकिन अब पुलिस के एक अधिकारी ने उन तीन चीजों के बारे में बताया है। जिसके बारे में सुशांत अपनी मौत से महज कुछ समय पहले गूगल पर सर्च कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुशांत आत्महत्या से एक हफ्ते पहले से गुगल पर लगातार तीन चीज़ें सर्च कर रहे थे। जिसमें न्यूज़ रिपोर्ट में अपने नाम, अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का नाम और अपनी बीमा’री शामिल है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा
दरअसल पुलिस अधिकारी ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस का हवाला देते हुए दावा किया है कि 14 जून यानी कि अपनी आत्महत्या वाले दिन सुशांत गूगल पर लगातार अपना नाम सर्च कर रहे थे। इसके साथ ही वह लगातार अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान और अपनी बीमारी के बारे में भी सर्च कर रहे थे। ये सारी जानकारी उनके मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पता चली है। बता दें कि सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्मह’त्या कर ली थी। दावा किया गया कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से ऐसा कदम उठाया।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब तक लगभग 40 लोगों से पूछताछ हो गई है। जिसमें सुशांत के परिवार, करीबी दोस्त से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज लोग शामिल है लेकिन अब तक एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। जिस वजह से ही लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही है।



Leave a Reply