Breaking NewsMAHARASHTRA

SSR Death Case: मुंबई पुलिस ने डिलीट कर दी सुशांत की सेक्रेटरी दिशा सालियान सु’साइड केस की फाइल!

पटना. सुशांत सिंह राजपूत के’स से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की ला’परवाही सामने आई है. मामले की जांच करने के लिए पटना से मुंबई पहुंचे सिटी एसपी विनय तिवारी ने जब सुशांत की पूर्व सेक्रेटरी दिशा का पाेस्टमा’र्टम, एफएसएल और अन्य रिपाेर्ट मुंबई पुलिस से मांगा ताे कहा गया कि वह फाइल डिलीट हो गई है. जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने सुशांत और दिशा के सु’साइड से जुड़े सारे डाक्यूमेंटस बांद्रा और मालवणी पुलिस स्टेशन से मांगे हैं. इसके साथ ही पटना पुलिस ने सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश काे भी नोटिस भेजा है.
बाॅलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने के लिए पटना के सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी रविवार काे दिन के करीब 1.10 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से मुंबई रवाना हुए और पाैने चार बजे मुंबई लैंड कर गए. शनिवार की रात काे सुशांत मामले की समीक्षा करने के बाद आला अधिकारियाें ने आईपीएस विनय काे मुंबई भेजने का फैसला लिया था. इस मामले की जांच करने के लिए पहले से ही चार सदस्यीय पटना पुलिस की टीम मुंबई में है.

सुशांत के सुसाइड करने से पहले 8 जून काे मलाड स्थित एक अपार्टमेंट के चाैदहवें तल से उनकी पूर्व सेक्रेटरी दिशा सालियान ने कूदकर आत्मह’त्या कर ली थी. रविवार काे पटना पुलिस की टीम दिशा के परिजनाें से पूछताछ करने गई पर वहां उनका काेई परिजन नहीं मिला. पुलिस ने वहां रहने वाले कुछ लाेगाें का बयान दर्ज किया, उसके बाद पुलिस मालवणी पुलिस स्टेशन चली गई. इसी थाना क्षेत्र में दिशा का फ्लैट है. मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद पटना पुलिस ने दिशा सालियान का पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट, फॉरेंसिक रिपाेर्ट, विसरा रिपाेर्ट, सीसीटीवी कैमरे का फुटेज, लाेगाें के बयान आदि की मांग की ताे मालवणी पुलिस स्टेशन ने कहा कि ये सब डिलीट हाे गए.


आधिकारिक सूत्राें के अनुसार, पटना पुलिस ने दिशा के सु’साइड से जुड़ी सारे रिपाेर्ट मांगे थे, लेकिन कहा गया कि सब डिलीट हाे गए. सुशांत और दिशा के सुसाइड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, जब्त सामान, मोबाइल और लैपटॉप का डेटा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट, फिंगर प्रिंट, केस डायरी की कॉपी, किनसे-किनसे पूछताछ हुई है. इनमें से मुंबई पुलिस ने कुछ भी पटना पुलिस को नहीं दिया है, ऐसे में पटना पुलिस जिनका बयान ले रही उनका बयान जो मुंबई पुलिस दर्ज की है उससे मेल खा रहा है या नहीं यह भी कहना मु’श्किल हो रहा है.

सूत्राें के अनुसार इसके लिए बांद्रा और मालवणी पुलिस स्टेशन काे दाेनाें के सारे डाक्यूमेंट्स देने काे कहा गया है. सिटी एसपी दाेनाें के सारे डाक्यूमेंट्स के लिए मुंबई पुलिस से बातचीत कर इसे हासिल करने की काेशिश करेंगे. सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश काे पटना पुलिस ने नाेटिस भेजकर बयान दर्ज कराने काे कहा है. पिठानी और सैमयिल मिरांडा के नाम पर सुशांत की गर्लफ्रेंड और इस मामले की मुख्य आ’राेपी रिया चक्रव्रती ने सिम लेकर सुशांत काे दे दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.