BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: कोरोना जांच के लिए महिला ने दिया था सैंपल, जांच घर ने किया कुछ ऐसा की हो गया हं’गामा…

मुजफ्फरपुर: कोरोना के बजाय दूसरी जांच कर रिपोर्ट देने पर शनिवार को सिकंदरपुर स्थित एक लैब में ज’मकर हंगा’मा हुआ। आ’क्रोशितों ने पैसा वापस करने के लिए कहा। इसपर लैब के कर्मी वि’वाद करने लगे। लोगों ने गु’स्से में आकर लैब का शटर गिरा’कर ताला जड़ने का प्रयास किया, लेकिन सिकंदरपुर ओपी और नगर थाने की पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला।

बातचीत कर पैसा वापस करने पर विवाद शांत हो गया। प्रभारी ओपी अध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गड़’बड़ी नहीं थी। कोरोना से संबंधित दूसरी जांच कर दी गई थी। बातचीत से विवाद शांत करा दिया गया। बताया गया कि सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के एक किराना दुकानदार की मां की तबीयत खराब थी। उन्होंने पास में ही एक डॉक्टर से दिखवाया।डॉक्टर ने कोरोना का एंटीजन टेस्ट कराने के लिए कहा।

वे उक्त लैब में लेकर मरीज को गए, जहां कोरोना से संबंधित दूसरी जांच कर शनिवार को रिपोर्ट दी गई। वे रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास गए। उन्होंने रिपोर्ट देखते ही कहा कि ये जांच नहीं करानी थी। इसके बाद रिपोर्ट लेकर सभी लैब पहुंचे और पैसा वापस करने को लेकर हंगामा करने लगे।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.