BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATEUTTAR PRADESH

मुजफ्फरपुर से राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा पर निकले कुंदन शर्मा

जिले के कांटी निवासी कुंदन शर्मा ने अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के लिए कारसेवा करते हुए दो नवंबर 1990 को कांटी के कारसेवक संजय ने अपना बलिदान दिया था। उन्हीं की पुण्य स्मृति में कांटी की धरती से पवित्र नदी का जल व मिट्टी लेकर साइकिल यात्रा शुरू की है। वे 400 किलोमीटर की यात्रा कर रामजन्मभूमि अयोध्या पहुंचेंगे। मौके पर उन्हें विदा करने वालों में वार्ड सदस्य दिनकर, वार्ड सचिव मुकेश, गोविंद, अंकित , अमरजीत आदि थे।

अयोध्या भेजी गई बाबा गरीबनाथ धाम की मिट्टी

बात दें कि इससे पूर्व अयोध्या में पांच अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल मुजफ्फरपुर की ओर से विवार को जिले के महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर की मिट्टी और बूढ़ी गंडक के सिकंदरपुर आश्रमघाट का जल इकठ्ठा कर कूरियर से अयोध्या के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.