BIHARBreaking NewsSTATE

लड़की रोज़ गोलगप्पे खाने जाती थी ठेले पर, एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि गोलगप्पे वाले भैया संग हुई फरार

गोलगप्‍पा‘ आह! ये शब्द सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ गया होगा। गोलगप्पा एक ऐसी चीज है जिससे लगभग हर किसी को प्यार होता है। वे इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको कभी गोलगप्पे के साथ साथ उसे खिलाने वाले से भी प्यार हुआ है? शायद नहीं। लेकिन यूपी के मिर्जापुर जिले में रहने वाली एक नाबालिग लड़की यह गलती कर बैठी। वो दो सालों से जिस गोलगप्पे वाले के हाथ से बने गोलगप्पे खा रही थी, उसी को दिल दे बैठी। इस अनोखे प्रेम ने भी ऐसा उफान मारा कि लड़की उस गोलगप्पे वाले के साथ घर छोड़ भाग गई। चलिए सड़क किनारें जन्मी इस लव स्टोरी को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

17 वर्षीय लड़की को हुआ गोलगप्पे वाले से प्यार

दरअसल आदर्श नगर पंचायत स्थित एक वार्ड की हाईस्कूल की 17 वर्षीय छात्रा को अपने घर के सामने गोलगप्पा बेचने वाले युवक के हाथ के गोलगप्पे बेहद पसंद थे। युवक झांसी का रहने वाला था और यहां किराए का मकान लेकर रहता था। वो अपने ठेले पर रोजाना गोलगप्पे बेचा करता था। युवती को इस युवक के हाथ के बने गोलगप्पे खाकर उससे प्रेम हो गया था।

घर छोड़ गोलगप्पे वाले संग भागी लड़की

युवती के परिजनों ने बताया कि हमारी बेटी को घर के सामने ठेला लगाने वाले विक्रेता के यहां गोलगप्पे खाना पसंद था। हालांकि हमे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो उस से प्रेम करती है और उसके साथ भाग भी सकती है। मंगलवार की रात युवती उस गोलगप्पे वाले के साथ भागी। सुबह जब परिजनों ने युवती को घर में नहीं पाया तो वे डर गए। पहले वे एक तांत्रिक के पास जा पहुंचे। उस तांत्रिक ने उन्हें बताया कि युवती को दो युवक मुंह बांध उठा ले गए। इसके बाद वे पुलिस थाने गए और वहां रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने भी तुरंत इस मामले कि जांच शुरू कर दी।

परिवार को आया गोलगप्पे वाले का फोन

दोपहर बाद लड़की को अपने साथ भगा ले गए युवक ने अपनी प्रेमिका के परिजनों को कॉल कर दिया। उसने फोन पर कहा कि ‘मैं और युवती झांसी जा रहे हैं, इसलिए आप लोग परेशा’न न होए।’ इस पर परिजनों ने उस से कहा कि ‘तुम लोग जहां भी हो वहीं रुक जाओ। हम आ रहे हैं।’

मुक’दमा नही लिखवा रहे परिजन
कस्बा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित लड़की के परिजनों ने कहा है कि वे लोग कोई भी मुकदमा नहीं लिखवाना चाहते हैं। हालांकि इसके बाद भी पुलिस उस किशोरी को खोजने में लगी हुई है।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसने भी इसे पढ़ा उसे यकीन नहीं हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि प्यार होता ही ऐसा है जो कहीं भी, कभी भी और किसी के साथ भी हो सकता है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवती नाबालिग थी, नासमझ थी। गोलगप्पे वाले ने उसे फंसाया है। यह गलत है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.