BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

SSR केस: मुंबई पुलिस के असहयोग पर बिहार पुलिस शि’कायत द’र्ज कराएगी

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या की जांच में जुटी बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा। इस बात से ना’राज बिहार पुलिस जल्द मुम्बई पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष अपनी शिका’यत दर्ज कराएगी। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने शुक्रवार को सीनियर पुलिस अफसरों के साथ मामले की समीक्षा की। इस दौरान यह बात सामने आई की मुंबई पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह की आत्मह’त्या को लेकर राजीवनगर थाना में दर्ज की गई एफआईआर की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम मुबंई गई है। यह टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पर मुंबई पुलिस द्वारा टीम को जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा। इस बात से बिहार पुलिस में नारा’जगी है। आला अधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ कि बिहार पुलिस की ओर से बजाप्ता जांच में सहयोग नहीं करने की शि’कायत मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों से की जाए।

रोज होगी जांच की मॉनिटरिंग
सुशांत सिंह आत्मह’त्या मामले की जांच की मॉनिटरिंग रोजाना सीनियर पुलिस अफसर के स्तर से की जाएगी। डीजीपी ने शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में यह टॉस्क सौंपा है। हालांकि यह जिम्मेदारी किस पुलिस अफसर को दी गई है इस बाबत जानकारी नहीं दी गई। मॉनिटरिंग के दौरान सीनियर अफसर रोजाना जांच टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे। उनसे जांच में हुई प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी और आगे का टॉस्क सौंपा जाएगा। मॉनिटरिंग का काम रोजाना होगा।

कई बिंदुओं पर हो रही जांच
बिहार पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें सुशांत के बैंक खातों की जांच भी शामिल हैं। बैंक खातों में कितने रुपए थे और ये कहां और कब ट्रांसफर किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है। रिया चक्रवर्ती की इसमें क्या भूमिका है? सुशांत के करीबी लोगों से इस संबंध में जानकारी इक्ठ्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, एडीजी विधि-व्यवस्था अमित कुमार, एडीजी ऑपरेशन सुशील खोपड़े, आईजी पटना रेंज संजय सिंह और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.