BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

#SHEOHAR SP द्वारा लॉक डाउन का पालन और मास्क चेकिंग अभियान व कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक शिवहर द्वारा कोरोना मरीज हेतु संचालित जिला स्तरीय ‘कोविड केयर सह आइसोलेशन सेन्टर’ का निरीक्षण एवं शिवहर तथा समहौती बाज़ार में covid-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन एवं मास्क चेकिंग आदि को लेकर भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
साथ ही संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, शिवहर द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए संचालित जिला स्तरीय ‘कोविड केयर सह आइसोलेशन सेन्टर’ का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में वहां एडमिट कोरोना संक्रमित मरीजों से हाल चाल पूछा गया। वहां उपस्थित ऑन ड्यूटी चिकित्सक एवं केयर टेकर को भी कुछ समस्याओं के निराकरण, साफ-सफाई एवं अच्छे से देखरेख हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवहर थानान्तर्गत शिवहर बाजार एवं तरियानी थानान्तर्गत समहौती बाज़ार का भी भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव, लॉक-डाउन के पालन एवं मास्क पहनने हेतु जागरूक किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्ती से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। दुकानों एवं सब्जी मार्किट में भीड़ भाड़ कम करने, समय पर खोलने-बंद करने, दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने एवं दूरी बनाकर रखने हेतु कहा गया तथा पुलिस पदाधिकारियों को अनुपालन कराने हेतु निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्ष को इस हेतू निदेशित किया गया है जिसका अनुपालन किया जा रहा है।

कोरोना से बचाव हीं उपाय है। प्रतिदिन बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हम सभी को और अधिक जागरूक और सावधान होने की जरूरत है।
सभी से अपील है कि स्वयं अपने और अपने परिवार-समाज की सुरक्षा हेतु मास्क पहने, एक-दूसरे से 1-2 मीटर की दूरी रखें तथा सरकार/प्रशासन द्वारा समय-2 पर जारी दिशा-निर्देश का पालन करें।
अति आवश्यक एवं आकस्मिक परिस्थिति में हीं घर से बाहर निकलें।
कोई समस्या होने पर जिला स्तरीय कोविड हेल्पलाइन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06222-257060, 06222-257061 पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.