BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बड़ी खबर: लालू यादव के समधी चंद्रिका राय कोरोना सं’क्रमित, पटना एम्स में भर्ती

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समधी चंद्रिका राय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बुधवार की शाम उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. दरअसल, एक दिन पहले उनका सैम्पल लिया गया था. रिपोर्ट आने पर वह भी पॉजिटिव पाए गए थे.

चंद्रिका राय के अलावे बिहार के कई नेता भी कोरोना से संक्रमित हैं. पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार के समेत पीएमसीएच के 4 डॉक्टर और छह मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं. सर्जरी विभाग के हेड की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक टेक्नीशियन और सीनियर नर्स भी संक्रमित पाए गए हैं.

आपको बता दें कि चंद्रिका राय लालू यादव के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर हैं. तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी लेकिन दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. दोनों परिवारों के बीच के संबंध अच्छे नहीं हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.