AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में बेखौ’फ अप’राधियों ने फिर लू’ट की बड़ी घट’ना को अंजाम दिया है. लॉकडाउन के बीच अपरा’धियों ने औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के पास जिनोरिया में इंडियन बैंक की ब्रांच से 70 लाख रूपये लू’ट लिये हैं. मास्क पहन कर आये अप’राधी आराम से आये और फिर लू’ट की घ’टना को अंजाम देकर बेरोकटोक निकल गये. औरंगाबाद पुलिस ने बैंक से 70 लाख रूपये की लू’ट की पुष्टि की है.
बैंक खुलते ही पहुंच गये अप’राधी दाउदनगर के पास जिनोरिया में इंडियन बैंक के ब्रांच के खुलने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने धावा बोल दिया. सुबह के लगभग 11 बजे अप”राधी बैंक की शाखा में पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन बाइक पर सवार नौ की संख्या लुटे’रे पहुंचे. उनमें से चार बैंक के अंदर घुस गये. बाकी तीन ने बाइक को स्टार्ट करके रखा था ताकि भागने में दि’क्कत नहीं हो. दो अपराधी बैंक के गेट पर तैनात हो गये. उन्होंने बैंक के गेट को बंद भी कर दिया.
बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि अंदर आये अपराधी हथियारों से लैस थे और उन्हें रिवॉल्वर के बल पर बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में कर लिया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया तो वे उसे वहीं ढ़ेर कर देंगे. रिवॉल्वर देख कर ही बैंककर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों के होश फाख्ता हो गये.

सुरक्षा गार्ड को घायल किया, सायरन का तार तोडा
बैंक ड’कैती करने आये अप’राधियों ने वहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड पर पिस्टल के बट और चाकू से कई वार किये. इससे बैंक का गार्ड बु’री तरह घाय’ल हो गया. लु’टेरों ने गार्ड को घायल कर उसका बंदूक छीन लिया और उसे तो’ड़ दिया. लूट’ के दौरान अपरा’धियों ने सभी बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया था. बैंक के सायरन के तार को तोड़ दिया गया ताकि उसे चालू नहीं किया जा सके.
70 लाख रूपये लू’टे
पुलिस के मुताबिक अप’राधियों ने बैंक का सेफ खुलवाया और वहां रखा सारा नोट समेट लिया. बैंक के काउंटर में रखा रूपया भी ले लिया गया. उन्होंने वहां मौजूद ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा और उनके पास से भी तकरीबन 32 हजार रूपये ले लिये. करीब पौने घंटे तक लू’ट की इस घ’टना को अंजाम देने के बाद अप’राधी बाहर निकले और आराम से चलते बने. लूट की इस घटना के बाद औरंगाबाद पुलिस में हड़कंप मचा है. जिले के एसपी बैंक में पहुंचे हैं. पुलिस के मुताबिक औरंगाबाद से लेकर गया तक में सघन चेकिंग शुरू कर दी गयी है.



Leave a Reply