मुजफ्फरपुर। रामदयालु स्थित बिजली सर्किल कार्यालय में नया पावर स्टेशन बनाया जा रहा है। आरडीएस कॉलेज 33 केवीए फीडर बनाया जा रहा है। इसको लेकर रामदयालु सर्किल बिजली कार्यालय इलाके में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सिद्धार्थपूरम, सद्भावना नगर, प्रजापति नगर, कच्ची-पक्की रोड, अतरदह आदि इलाके में वार्डवेयर फीटिंग और पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी।इसके अलावा बेला पावर स्टेशन इलाके के नारायणपुर फीडर में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, नयाटोला फीडर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, जोगिय मठ इलाके में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक, सिकंदरपुर इलाके में दोपहर 12 से दो बजे तक, एमआइटी इलाके में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, मिस्कॉट इसके में सुबह 11 से शाम चार बजे तक, भिखनपुरा इलाके के गंडक कॉलोनी बीके राय गली में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।बाढ़ की चपेट में आया देवरिया 11 केवीए फीडर : जिले में बागमती, बूढ़ी गंडक, लखनदेई, मनुषमारा और बाया नदियां बाढ़ में उफनाई हुई हैं। इसके कारण साहेबगंज सहित कई इलाकों में बिजली के पोल, तार ध्वस्त हो गए हैं।

बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। धनैया पावर स्टेशन इलाके के विद्युत कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि बाया नदी का तटबंध टूटने के कारण 11 केवीए देवरिया फीडर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है।इसके मेन लाइन के कई पोल गिर चुके हैं। हालांकि विद्युतकर्मी जुटे हुए हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं मड़वन क्षेत्र के रामपुर, चिकनौटा में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे। कांटी में नरसंडा फीडर में बुधवार शाम दो घंटे से अधिक बिजली कटी रही।
Input: Jagran



Leave a Reply