BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: जिस लड़की ने गलत ह’रकत करने का दर्ज कराया मामला उस पर रं’गदारी मांगने का केस, जानें मामला…

मुजफ्फरपुर, जिस लड़की ने छे’डख़ानी व अन्य आरोप लगाए, उस पर आ’रोपित साकेतपुरी के वैभव मिश्रा ने दो लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्रा’थमिकी सदर थाना में दर्ज कराई है। पहले के केस को वापस लेने इसमें खर्च हुए दो लाख रुपये रंगदारी के रूप में देने व केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप भी लड़की पर लगाया है। लड़की ने काजीमोहम्मदपुर थाना में वैभव पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।

पहले भी दर्ज कराया था मामला

प्राथमिकी में वैभव मिश्रा ने कहा है कि वर्ष 2018 में एक युवती ने उस पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बहकावे में आकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में उसने कोर्ट में सुलह कर ली। उस केस में यह लड़की गवाह थी। जेल में बंद व बाहर रह रहे आधा दर्जन लोगों ने साजिश कर उस लड़की से केस करा दिया। जांच में यह मामला झूठा साबित हुआ। उसके जेल से बाहर निकलने पर उस पर हमला किया गया। नगर, सदर थाना में चार केस दर्ज है। नामजद आ’रोपितों की गि’रफ्तारी नहीं हुई। 26 जुलाई को उसके साथी मुकेश को चौराहे पर उस लड़की ने झूठा केस कर जेल भेजने की ध’मकी दी।

आ’पत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आ’रोप

उधर, उस लड़की ने काजीमोहम्मदपुर थाना में वैभव मिश्रा सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि बीबीगंज से गुजरने के दौरान उसके साथ छे’डख़ानी की गई। उसकी आ’पत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मा’मले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.