BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: पॉजिटिव मरीजों के परिजनों का भी होगा कोरोना जांच, सर्वे शुरू…

कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की भी जांच होगी। इसके लिए कोरोना मरीज व उनके परिजनों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 83 कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों का सर्वे कर जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिकांश कंटेनमेंट जोन में सर्वे शुरू हो गया है।

पॉजिटिव मरीज के परिजनों के नाम, नंबर और पते के साथ उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की जांच करेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। वहीं, घर-घर जाकर सर्वे करने के दौरान संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। भ्रमण के दौरान सुरक्षा के लिए ग्लव्स व अन्य सामग्री साथ में रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.