BIHARBreaking NewsSTATE

31 जुलाई के बाद कैसे खुलेगा लॉकडाउन? त्योहार से भी’ड़भाड़ और नए कोरोना केस हैं बड़ी चुनौती

PATNA : बिहार में कोरोना के फुल स्पीड को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य सरकार में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए भले ही लॉकडाउन लागू कर रखा हो लेकिन हर दिन कोरोना संक्रमण बिहार में एक नया रि’कॉर्ड बना रहा है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 31 जुलाई के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा? सरकार के लिए लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लेना आसान नहीं होगा। त्योहार के कारण भीड़भाड़ और कोरोना के बेतहाशा मामले एक ऐसी चुनौती है जिसके बीच लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला एक बार फिर से लिया जा सकता है।

बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहार 31 जुलाई के बाद आने वाले हैं। ऐसे में त्योहार को लेकर बाजार में भीड़ भाड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। अगर लॉकडाउन खत्म किया गया तो संक्रमण और ज्यादा तेजी से फैल सकता है। सरकार इन्हीं मुद्दों पर अब रणनीति बनाने में जुट गई है। चर्चा है कि लॉकडाउन 31 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है। सरकार कम से कम 10 अगस्त तक बिहार में लॉकडाउन जारी रख सकती है ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए थोड़ा और वक्त मिल जाए।

बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामले अब दो हजार केस सब प्रतिदिन के आंकड़े को पार कर रहे हैं। राज्य में कोरोना जांच के दौरान हर आठवां शख्स पॉजिटिव पाया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि अगर जांच की रफ्तार दोगुनी की गई तो मरीज 4 गुना बढ़ सकते हैं। जुलाई महीने में 249670 सैंपल की जांच की गई है जिसमें एक 31367 केस सामने आए हैं। यह भ’यावह स्थिति का सबूत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.