एसकेएमसीएच के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रविवार की देर रात चौथे पॉजिटिव मरीज की मौ’त हो गई। 52 वर्षीय मृ’तक साहेबगंज प्रखंड का रहने वाला था। उसे शुक्रवार को गं’भीर हालत में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मृ’तक के परिजन एसकेएमसीएच में ही श’व छोड़कर भाग निकले। लगभग 15 घंटे तक एम्बुलेंस में ही श’व पड़ा रहा। इसके बाद एसकेएमसीएच प्रशासन ने श’व जिला प्रशासन को सौंप दिया। श’व गांव पहुंचा तो द’फनाने पर बवा’ल होता रहा।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. उमैर, सीओ राकेश कुमार व थानाध्यक्ष राजू कुमार दल-बल के साथ शव मृतक के पैतृक गांव लेकर पहुंचे। वहां श’व को द’फनाने की प्रक्रिया की जाने लगे तो ग्रामीण उग्र हो गए और बवा’ल करने लगे। प्रशासन को श’व दफ’नाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त व्यक्ति संक्रमित था और उसकी मौ’त एसकेएमसीएच में हुई थी तो प्रशासन ने जिला मुख्यालय में ही क्यों नहीं शव दफनाया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपने विरोध पर अड़े रहे। यह भी बताया कि गांव के क’ब्रिस्तान में जलजमाव है।
इसके बाद प्रशासन शव लेकर वैशाली नहर के बांध पर पहुंचा। वहां जेसीबी से गड्ढ़ा कराने लगा। इसपर बांध किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने भी विरोध शुरू कर दिया। विवश होकर प्रशासन को श’व लेकर वहां से भी हटना पड़ा। देर रात करीब 11 बजे साहेबगंज बाजार के पास एक कब्रिस्तान में प्रशासन श’व लेकर पहुंचा। समाचार प्रेषण तक वहां भी श’व नहीं दफनाया जा सका था। इस पूरे घट’नाक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए कई बार सीओ व थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों अधिकारियों से बात नहीं हो सकी।

जिले में 13 कोरोना मरीजों की हो चुकी मौ’त
जिला के पॉजिटिव मरीजों की मौ’त की संख्या 13 हो गई है। इनमें छह की मौ’त पटना, चार की मौ’त एसकेएमसीएच और तीन मरीजों की मौत शहर में हुई है। एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड बनने के बाद छह दिनों में चार ‘मौ’तें हुई हैं। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि रविवार की देर रात साहेबगंज के एक पॉजिटिव मरीज की मौ’त हो गई है। परिजन अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल कर्मियों ने श’व को सेफ्टी बैग में रखकर जिला प्रशासन को सौंप दिया था।
लगातार तीन दिनों में तीसरी मौ’त
बीते 21 जुलाई को एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में पहले पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी। इसके बाद 24 जुलाई को दूसरी व 25 जुलाई को तीसरी कोरोना पॉजिटिव की मौ’त हुई थी। रविवार की देर रात चौथे मरीज ने दम तोड़ दिया। इस तरह लगातार तीन दिनों में तीन मौत हो चुकी है। साहेबगंज के दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौ”त हुई है। इससे पहले प्रखंड की एक संक्रमित महिला की मौ’त हुई थी।



Leave a Reply