BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर समेत पूर्व उत्तर बिहार में जल प्र’लय: बाढ़ से एनएच 28 कटा, बूढ़ी गंडक नदी का रिंग बांध ध’वस्त, हजारों बेघर

उत्तर बिहार में बाढ़ से तबाही अब भी घटी नहीं है। सोमवार को मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी का रिंग बांध करीब 150 फीट में बह गया। इससे सैकड़ों परिवार बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं, जबकि मुशहरी, बंदरा व मुरौल के करीब दो सौ लोग बाढ़ के पानी में घिर गए। वहीं मोतिहारी में बाढ़ से एनएच 28 में जबरदस्त कटाव हुआ है जिस कारण 29 जुलाई तक जिला प्रशासन ने सामान्य यातायात को बंद कर दिया है। चंपारण व दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों के बीच सोमवार को भी एयर ड्रॉपिंग से सूखे भोजन के पैकेट पहुंचाये गये।

मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में बूढ़ी गंडक का रिंग बांध दोपहर करीब ढ़ाई बजे 30 फीट में टूट गया। एक घंटे में ही टूट का दायरा करीब 150 फीट हो गया। रिंग बांध के टूटने से मुख्य बांध के अंदर करीब दो सौ परिवारों को अपने घर से निकलना पड़ा। इन लोगों ने बड़गांव बांध पर शरण ले रखी है। मुखिया शंभू साह ने बताया कि बाढ़ के पानी में करीब दो सौ लोग बुरी तरह घिर गए हैं। उन्हें निकालने के लिए मोटरवोट की मांग प्रशासन से की गई है। वहीं औराई, कटरा, गायघाट, मीनापुर, पारू, सरैया व साहेबगंज सहित जिले के 11 प्रखंड अबतक बाढ़ की च’पेट में आ चुके हैं।

मोतिहारी में छपवा रक्सौल एनएच छपवा में बाढ़ के पानी से बुरी तरह क्ष’तिग्र’स्त हो गया है। जिला प्रशासन ने इस एनएच पर सामान्य परिचालन को प्रति’बंधित कर दिया है। इधर, गंडक में वाल्मीकिनगर बराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और खराब हुई है। हालांकि चटिया में गंडक, व लालबकेया में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बेतिया के अधिकांश जगहों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है। मझौलिया में तीन जगह से जमींदारी बांध टू’टने के कारण पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है।  

दरभंगा के नये इलाकों में फैल रहा कमला व जीवछ का पानी :
 दरभंगा में कमला व जीवछ नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। केवटी व हनुमान नगर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति पिछले दो दिनों में और गंभीर हुई है। जबकि दरभंगा जयनगर एनएच 527 बी व दरभंगा समस्तीपुर एनएच पर भी बाढ़ का पानी चढ़ा हुआ है। हालांकि यहां आवागमन को अभी रोका नहीं गया है। हेलीकॉप्टर से जिले के हनुमाननगर, किरतपुर, सिंहवाड़ा व कुशेश्वर स्थान में सूखा राशन गिराया गया है।
सीतामढ़ी में बागमती अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां अधवारा समूह की नदी का जलस्तर भी सुंदरपुर व पुपरी में खतरे के निशान से ऊपर है। बड़ी संख्या में लोग ऊंचे स्थलों पर आ गये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.