मुजफ्फरपुर में सोमवार को कोरोना वि’स्फोट हुआ। एक दिन में रि’कॉर्ड 229 पॉजिटिव केस निकले। एसकेएमसीएच में 149 और सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 80 पॉजिटिव केस मिले। इनमें शहर के कई चर्चित डॉक्टर व अधिकारी भी हैं। कुछ वैसे डॉक्टर भी हैं, जिनके नर्सिंग होम व जांच घर हैं। एक दिन में सर्वाधिक केस से मिलने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में ह’ड़कंप है। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 182 पॉजिटिव सामने आये थे।
एसकेएमसीएच में कुल 437 सैंपल लिए गए थे। इसमें 149 सैंपल पॉजिटिव मिले। सदर अस्पताल व पीएचसी में कुल 80 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एंटीजन किट से 215 सैंपल लिए गए, जिनमें से 25 पॉजिटिव मिले। आरटी पीसीआर मशीन से लिए गए 132 सैंपल में से 48 और ट्रूनेट मशीन से लिए गए 12 सैंपल में से सात पॉजिटिव मिले। अब स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने कोरोना संक्र’मण को रोकने के लिए नये सिरे से मंथन शुरू कर दिया है। आगे संक्रमण की चेन न बनने देने और इसके प्रसार को रोकने के लिए नई रणनीति तैयार की जाने लगी है।

नए कंटेनमेंट जोन पर लगी मुहर
बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कंटेनमेंट जोन बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने एसडीओ से जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा की थी, उसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए अधिकारी व पुलिस बल को भी तैनात कर दिया है। नये कंटेनमेंट जोन में खबड़ा, छोटी सरैयागंज, सुस्ता, सिकंदरपुर, चैनपुर एक व चैनपुर दो, गोलाबांध रोड, गरीबा, आरएफएसएल लैब से लॉ कॉलेज व मुशहरी वार्ड संख्या 47 के अलावा बोचहां का रघुनाथपुर वार्ड नम्बर छह, कांटी का कलबाड़ी, कटरा का पूर्वी धनौर, कुढ़नी का पुरुषोत्तमपुर, मड़वन का रेपुरा व मकदुमपुर कोदरिया, पारू का मझौलिया दक्षिण व सकरा का फरीदपुर शामिल है।



Leave a Reply