BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

31 हजार पान के पत्ते और हरी सब्जियों से किया गया बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। चौथी सोमवारी पर इस बार बाबा गरीबनाथ का 31 हजार पान के पत्ते, 101 किलो हरी सब्जियों व मिष्ठान्न से महाशृंगार किया गया। महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने बाबा का शृंगार किया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित बच्चा पाठक ने बाबा की विधिवत पूजा की। महाशृंगार के बाद बाबा की महाआरती की गई। इसमें प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक, पंडित बैजू पाठक, पंडित अभिषेक पाठक, पंडित आशुतोष पाठक, सन्नी पाठक, संत अमरनाथ, आकाश चौधरी, अरविंद सिंह, अमरनाथ चौधरी, संजय जायसवाल, हीरा गुप्ता, अजीत पटेल, आकाश सिंह राजपूत आदि भी मौजूद रहे।

उधर, सुबह भक्तों ने चौथी सोमवारी पर अपने-अपने घरों व विविध शिवालयों में बाबा का अभिषेक व पूजन किया। कई लोगों ने इस अवसर पर रुद्राभिषेक भी कराए। उधर, कोल्हुआ पैगंबरपुर के सोमनाथपुरी स्थित बाबा विश्वेश्वरनाथ मंदिर में व्यवस्थापक अधिवक्ता अरुण पांडेय ने बाबा का विधिवत अभिषेक व शृंगार किया।



अक्षत से बाबा खगेश्वरनाथ महादेव का किया महाशंृगार

बंदरा : मतलुपुर में अवस्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी पर बाबा खगेश्वरनाथ का फल-फूल व अक्षत से भव्य महाशंृगार किया गया। इसके पहले मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राजन झा ने जल, गंगाजल व पंचामृत से बाबा का अभिषेक कराया। मंत्रोच्चारण के साथ जनेऊ, अक्षत, भस्म, चंदन, बेलपत्र, धतूरा व भांग से बाबा की पूजा-अर्चना की गई।

सौ किलो चावल व नाना प्रकार के फल-फूलों से महाशंृगार कर बाबा की महाआरती हुई। इस दौरान पंडा समाज ने वैश्विक महामारी कोरोना के साथ पूरे बिहार में बाढ़ की विभीषिका से जल्द छुटकारा दिलाने की बाबा से प्रार्थना की गई। मौके पर राजन झा, गणेश झा, आशीष रंजन निक्की, परशुराम झा, प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, प्रकाश कुमार, विकास कुमार, लक्की कुमार, मोहन कुमार, अजित कुमार, रामलाल आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.