नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. आपको बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ये 67वा एपिसोड होगा. पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
शनिवार को अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लोगों से अपने विचार भेजने का अनुरोध किया है. पीएम ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आप सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाने वाली छोटी-छोटी प्रेरक कहानियों से अवगत होंगे. आप निश्चित रूप से उन पहलों के बारे में जानते होंगे, जिन्होंने कई जीवन बदल दिए हैं. कृपया उन्हें इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘मन की बात’ के लिए अपने विचार साझा करें।




Leave a Reply