BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

आसमान में उड़ने लगे सेना के हेलीकॉप्टर, बाढ़ पी’ड़ितों तक पहुंचने लगी मदद

DARBHANGA : बिहार में बाढ़ के कारण बिगड़े हालात के बीच राज्य सरकार ने राहीमा संदेश भेजा और सेना मदद के लिए आ गई। जी हां, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने का काम सेना ने संभाल लिया है। सेना के कई हेलीकॉप्टर एक साथ आज उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिनभर उड़ान भरते रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री गिराई गई और आप”दा के बीच फंसे लोगों को अब पहली राहत मिली है।

बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में भी आज सेना के हेलीकॉप्टर से फ़ूड पैकेट्स ड्राप किये है। दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का माध्यम से जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम की निगरानी में आपदा 1050 राशन पैकेट को बाढ़ पीड़ितों के बीच भारतीय वायुसेना के जवान ने हेलीकॉप्टर से कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गि’राकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान जिलाधिकारी हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे और साथ ही वो वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि कल दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बाँटा जाएगा ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.