BEGUSARAIBIHARBreaking NewsSTATE

सांसद गिरिराज सिंह लापता, बेगूसराय की जनता खोज रही है, जगह-जगह लगे पोस्टर..

बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह लापता हो गए हैं. संसदीय क्षेत्र के लोग उन्हें बेसब्री से खोज रहे है. क्षेत्र के लोगों की बेसब्री इतनी हैं कि उन्होंने वजापते इसके लिए पोस्टर छपवा कर जगह-जगह चस्पा दिया है.

जगह जगह लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि बेगूसराय सांसद ला’पता, ढूढ़ने वालों को इनाम दी जाएगी. यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. क्षेत्र के लोगों की माने तो चुनाव जीतने के बाद सांसद महोदय क्षेत्र को भूल गए हैं.

कोरोना काल में क्षेत्र की जनता मर रही है. स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है लेकिन सांसद महोदय को इन सब बातों की चिंता नहीं है. वो तो क्षेत्र की जनता से कई वादें कर चुनाव जीत गए, अब तो पांच साल के बाद ही उन्हें जनता की याद आएगी.

केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को लेकर इस प्रकार से पोस्टर चस्पाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है. विपक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ और कोरोना से प्रदेश की जनता मर रही है लेकिन सत्ताधारी दल के ना तो कोई मंत्री, विधायक और सांसद जनता की सुधी ले रहे है.

बता दें कि बिहार में नदियों के जलस्तर में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है. नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बिहार के कई जिलों में तबाही मचानी शुरू कर दी है. लोग ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए है. बाढ़ के कारण कितने के घर उजड़ गए है तो कितने बेघर हो गए है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.