BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के इस PSS में फिर घुसा बाढ़ का पानी, बिजली आपूर्ति हुई ठप

बागमती नदी का पानी कटरा स्थित बकुची पॉवर ग्रिड में बुधवार की रात घुस जाने के बाद रात 11 बजे से इलाके की बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। करीब डेढ़ लाख की आबादी बिजली से वंचित हो गई। पीएसएस से बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद 18 पंचायत की आबादी बारिश व बाढ़ में अंधेर में रहने को मजबूर हो गए हैं।सबसे अधिक कठिनाई मोबाइल उपभोक्ताओं को हो रही है। मोबाईल डिस्चार्ज होने से इस आफत में देश दुनिया से सम्पर्क कट गया है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए लोगों को खास परे’शानी हो रही है। जेनरेटर संचालक की चांदी कट रही है। एक मोबाइल चार्ज करने के एवज में 25 से 30 रुपए ले रहे हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाके में जेनरेटर भी नहीं चल पा रहा है।इन गांव में मोबाइल रहने के बाद भी किसी से बात नहीं हो पा रही है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.