BIHARBreaking NewsMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में बने 23 नए कंटेनमेंट जोन, जानें किन क्षेत्रों को किया गया प्रतिबंधित…

कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जिले के और 23 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। उक्त बातें गुरुवार की शाम बैठक में डीएम डॉ चंद्रशेखर ङ्क्षसह ने कही। उन्होंने कहा कि बनाये गए सभी कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार से और सख्ती बरती जाएगी। इसको लेकर पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया। सभी कंटेनमेंट जोन में स्क्रीङ्क्षनग के साथ प्रत्येक घर से सैंपल लेकर जांच में भेजा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में एसएसपी जयंत कांत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समेत अन्य शामिल थे।

कंटेंनमेंट जाने बनाए जाने को लेकर एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार इन क्षेत्रों के सभी प्रवेश द्वार को शुक्रवार से अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता होगा। यहां से किसी भी बाहर व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। वहीं इमरजेंसी चिकित्सा की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने में यहां तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी सहायता करेंगे। कंटेनमेंट जोन में कई सरकारी कार्यालय होने से पदाधिकारी व कर्मचारियों को पहचान-पत्र के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा।

इन स्थानों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

– सीजेएम कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, चंदवारा, दामुचक, डोकरामा, गोलारोड, इमलीचट्टी वार्ड संख्या पांच, कलमबाग चौक व आसपास का क्षेत्र, मालीघाट, मझौलिया (अहियापुर), मुबारकपुर, पुलिस लाइन व आसपास का क्षेत्र, शेरपुर, अहियापुर में एसकेएमसीएच के पास, एसएसपी आवास के आसपास, मुशहरी वार्ड नंबर 15, जीरोमाइल शेखपुर, बालूघाट के आसपास का क्षेत्र।

इन क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह शहरी क्षेत्र व प्रखंडों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें एसएसपी आवास के आसपास के क्षेत्र में पांच, पुलिस लाइन व आसपास क्षेत्र में दस, एसकेएमसीएच के पास दस, गोलारोड में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मुशहरी के सीओ को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं संबंधित थाना से पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त होंगे।

निजी अस्पतालों में इलाज पर निर्णय आज

कोरोना संक्रमित मरीजों के निजी अस्पतालों में इलाज करने के मामले में प्रशासन के साथ शुक्रवार को आइएमए के साथ होने वाली बैठक में निर्णय लिया जायगा। बता दें कि गुरुवार को ही डीएम की अध्यक्षता में बैठक होने वाली थी। लेकिन कतिपय कारणों से नहीं हो सकी। डीएम ने बताया कि आइएमए के प्रतिनिधियों व निजी अस्पतालों के प्रबंधनों के साथ शुक्रवार को बैठक होगी। जिसमें निजी अस्पतालों की सहभागिता पर निर्णय लिया जायगा

तुर्की कोविड केयर सेंटर पहुंचे डीएम, दिए कई निर्देश

तुर्की स्थित कोविड केयर सेंटर का गुरुवार की शाम डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान संक्रमित मरीजों के लिए निर्धारित किए गए मापदंड के तहत इलाज करने को लेकर पदाधिकारियो व चिकित्सको को निर्देश दिया। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ एसएसपी जयंत कांत, सहायक अपर समाहर्ता समेत अन्य मौजूद थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.