BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा- जलजमाव से स्थायी निजात का रास्ता साफ

जवाहलाल रोड समेत तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जवाहरलाल रोड की सड़क पहले पिचिंग वाली बननी थी। लेकिन, अब वह पूर्णत कंक्रीट की होगी। उसके स्वरूप में बदलाव के कारण निर्माण में विलंब हुआ।

सभी सड़कों के किनारे नाले का निर्माण किया जाएगा

नगर विधानसभा की तीन सड़कों में पहली सड़क छोटी कल्याणी से हाथी चौक, पीएंडटी कॉलोनी, मस्जिद चौक होते हुए लेप्रोसी मिशन के पास पूसा रोड़ मेें मिला जाएगा। दूसरी सड़क भगवानपुर भामा शाह गेट से बीबीगंज होते हुए ब्रह्मपुरा थाना के पास निकलेगा। तीसरी सड़क मिठनपुरा चौक से पानी टंकी चौक वहां से लालकोठी के पास जाकर सड़क में मिल जाएगी। सभी सड़कों के किनारे नाले का निर्माण किया जाएगा। नाला भी फरदो के साथ शहर के बाहर निकलेगा। इससे आने वाले दिन में जलजमाव का स्थायी निदान होगा।

पथ निर्माण विभाग इसका निर्माण कराएगा

मंत्री ने बताया कि तीनों सड़क के निर्माण पर पचास करोड़ की लागत आएगी। पथ निर्माण विभाग इनके निर्माण कराएगी। अभी शहर में जहां भी पथ निर्माण विभाग की सड़क बनी है। उससे बहुत लाभ है। शहर से जलनिकासी के लिए मास्टर नाला के साथ जो भी सड़क की समस्या थी, उसको प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। जिन तीन सड़कों का चयन किया गया है। अगस्त महीने में सबका शिलान्यास हो जाएगा।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.