GOPALGANJ: नेपाल में हो रही तेज बारिश के कारण गोपालगंज में गड़क नदी उफान पर है. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस बाढ़ के पानी में ही एक बाघ बहता हुआ आ गया है. जिसके बाद गांव में हड़’कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि बाघ पानी की तेज धारा में बहते हुए मांझा के इशापुर गांव पहुंचा है. जब कुछ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया है. गांव के लोग ड’रे हुए है कि कही बाघ उनपर और जानवरों पर कही ह’मला न कर दे.

इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और एनडीआरएफ को दी है. जिसके बाद बाघ को पकड़ने में एनडीआरएफ की टीम जुट गई है. बता दें कि हर साल बाढ़ के दौरान नेपाल और वाल्मकिनगर टाइगर रिजर्व से बाघ, चिंता तो कभी गैं’डा बहकर आ जाते हैं. इस तरह के कई मामले बगहा एरिया में हर साल देखा जाता है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि जो बाघ के बारे में जानकारी ग्रामीण दे रहे हैं कि वह वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से बह कर आया या नेपाल एरिया से. क्योंकि वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में भी गंडक के बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. जिससे कारण जानवर बहकर बाहर आ रहे है.



Comment here