BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: भगवान भरोसे सदर अस्पताल का कंट्रोल रूम, बजती रही घंटी, नहीं मिला कोई जवाब

जिले में कोरोना में सहयोग के लिए बने हेल्पलाइन की व्यवस्था इन दिनों बेपटरी है। सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर दो बजे तक वहां पर कोई फोन उठाने वाला नहीं था। सभी कुर्सियां खाली रहीं। बालूघाट इलाके का राजेश जब फोन लगाकर परेशान हो गया तो वह खुद सदर अस्पताल पहुंचा। परिसर में पता करते हुए कंट्रोल रूम में गया तो वहां कोई नहीं था। इसकी शिकायत उसने उपाधीक्षक कार्यालय में की। उपाधीक्षक कार्यालय के कर्मी जब वहां पर गए तो कोई नहीं मिला। राजेश को एक संदिग्ध मरीज के इलाज के बारे में जानकारी लेनी थी। उपाधीक्षक कार्यालय के कर्मियों से उसकी मदद की। इसकी रिपोर्ट सामने आने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। मालूम हो कि यह कंट्रोल रूम जिला प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। लेकिन इन दिनों इसकी निगरानी सही तरीके से नहीं होने से कोरोना के कहर के बीच आम आदमी को परेशानी हो रही है। 

कई और जगहों पर बनेगा कंटेनमेंट जोन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए और कई जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बताया गया है कि जिले के कई इलाकों में सीरिज में मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर उन इलाकों को ङ्क्षचहित कर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद की जाएगी।

मुशहरी सीएचसी में 11 लोगों की कोविड जांच

सीएचसी मुशहरी में सोमवार से एंटीजेन किट से कोविड 19 की जांच शुरू कर दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ उपेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण और प्रयोगशाला सहायक मोअत्तर अंजुम ने बताया कि अब सीएचसी में ही सैंपल प्राप्त कर जांच की जाएगी। डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन दो स्वास्थ्यकॢमयों और एसबीआइ मुशहरी शाखा के सभी कॢमयों सहित कुल 11 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.