BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: अब 14 की जगह 28 दिनों तक प्रभावी रहेगा कंटेनमेंट जोन, जिलें में अब तक 13 कंटेनमेंट जोन…

कंटेनमेंट जोन अब 14 की जगह 28 दिनों तक प्रभावी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने इस संबंध में सिविल सर्जन को आदेश जारी किया है। कहा है कि अंतिम मरीज के पॉजिटिव मिलने के 28 दिनों के बाद ही कंटेनमेंट जोन खोला जाए। मुजफ्फरपुर में फिलहाल 13 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं और साहू रोड व केदारनाथ रोड को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी है।

आशंका जतायी जा रही है कि एक मरीज के पॉजिटिव मिलने के 28 दिन तक संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपने पुराने नियम बदले हैं। पहले अंतिम मरीज मिलने के 14 दिन बाद ही कंटेनमेंट जोन खोल दिया जाता था, लेकिन नये निर्देश के बाद एक बार किसी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित होने के 28 दिन बाद ही उसे खत्म किया जाएगा।

जिले में 13 कंटेनमेंट जोन, दो और बनाने की तैयारी

जिले में सबसे पहला कंटेनमेंट जोन अहियापुर के सलेमपुर को घोषित किया गया था। इस जोन में संक्रमण न मिलने के 14 दिन बाद ही खोल दिया गया। अभी जूरन छपरा रोड नंबर चार, लक्ष्मीचौक से ब्रह्मपुरा, सदर अस्पताल, सदर थाना, पताही जगन्नाथ, सर गणेश दत्त नगर, सरैयागंज, मेहदी हसन चौक, माड़ीपुर, पूर्व मेयर के आवास के पास, मीनापुर के मझौलिया व सकरा के सुस्ता गांव में कंटेनमेंट जोन है। अब साहू रोड व केदारनाथ रोड को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी है। साहू रोड व दीपक सिनेमा रोड के लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि अधिक संख्या में मरीज मिलने के बावजूद न तो वहां सैनेटाइजेशन कराया गया है और न ही इलाके का घेराव किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.