DELHI : बिहार में कोरोना महामारी से बिग’ड़ते हालात को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी परेशान है. राहुल गांधी ने बिहार में कोरोना महामा’री की स्थिति को नाजुक बताते हुए कहा है कि अब हालात राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं. राहुल गांधी ने कोरोना काल में पहली बार नीतीश सरकार पर बड़ा हम’ला बोला है.
बिहार में कोरोना महामारी के बीच व्यवस्था की तस्वीरों और खबरों को आधार बनाते हुए राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा है कि अस्पताल के वार्ड में लावारिस तो कपड़े होना, बिहार सरकार के सुशासन का पर्दाफाश करता है.
इसके पहले राहुल गांधी ने कोरोना काल में केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर तंज कसा था. राहुल गांधी ने कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियों बताते हुए जो तंज कसा था, उसमें महीने वार उपलब्धि बताई थी. फरवरी महीने में नमस्ते ट्रंप, मार्च में मध्य प्रदेश में सरकार गिराना, अप्रैल में मोमबत्ती को जलवाना, मई महीने में सरकार की छठी सालगिरह मनाना, जून में बिहार के अंदर वर्चुअल रैली का आयोजन और जुलाई महीने में राजस्थान में सरकार गि’राने की कोशिश की लिस्ट जारी करते हुए राहुल ने बीजेपी पर ह’मला बोला था.



Comment here