BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में पुलिसवाले करेंगे प्लाज्मा डोनेट, सभी ADG और SP को मुख्यालय ने दिया आदेश

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. कोरोना मरीजों की इलाज के लिए सरकार अपनी ओर से तमाम उपाय करने में जुटी हुई है. कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोरोना योद्धाओं का प्लाज्मा लिया जा रहा है. प्लाज्मा डोनेशन का अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब पुलिस हेडक्वार्टर ने एक पत्र जारी कर उन सभी पुलिसकर्मियों को प्लाज्मा डोनेट करने का आदेश दिया है, जिन्होंने कोरोना को मात दी है. ये लोग दूसरों को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अपने प्लाज्मा दान करेंगे.

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एडीजी, वरीय पुलिस अधीक्षक और एसपी को पत्र लिखा गया है. डोनेशन के लिए पुलिसकर्मियों की एक लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है. इनलोगों क माध्यम से कोरोना संक्रमण को मात दे चुके पुलिसवालों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की गई है. ताकि कोरोना से जूझ रहे अन्य लोगों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से हो सके.

आपको बता दें कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के दिशानिर्देशों के आधार पर, एक स्वस्थ मरीज से लिए गए प्लाज्मा का उपयोग अन्य रोगियों के इलाज के लिए 28 दिनों के बाद किया जा सकता है. बिहार में अब तक एसपी से लेकर डीएसपी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इतना ही नहीं पुलिस हेडक्वार्टर के मुताबिक आईजी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.