PATNA : कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार के पीछे हर कोई दहशत में हैं. सब को ऐसा लग रहा है कि कहीं वह संक्रमित तो नहीं हो गया. क्या उसके अंदर कोई कोरोना के लक्षण हैं या नहीं ? वायरल बुखार के मामलों में भी लोग डरे हुए हैं. लोगों के इसी डर का समाधान पटना जिला प्रशासन ने निकाला है. अब हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर कोई भी व्यक्ति डॉक्टरी सलाह ले सकता है.
जिला प्रशासन ने विकास भवन में कोविड कंट्रोल रुम स्थापित किया है. यहां कोई भी लोग कॉल कर सुबह के आठ बजे से रात के 10 बजे तक कंट्रोल रुम के नंबर 0612-2219090 पर जानकारी के साथ ही साथ मदद ले सकते हैं.

इसके साथ ही कोई भी शख्स 24 घंटे सिविल सर्जन कार्यालय के कंट्रोल रुम के नंबर 0612-2249964 पर फोन कर डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं. डीएम कुमार रवि ने इस बाबत दोनों कंट्रोल रुम में आम लोगों की मदद और सलाह के लिए किए जाने वाले फोन नंबर की पूरी जानकारी संग्रह करने का निर्देश दिया है.



Comment here