पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि जब बिहार में जनता बचेगी ही नहीं तो चुनाव किसके लिए होगा। अधिकारी और आम जनता से लेकर नेता तक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में चुनाव की बात करना भी हास्यास्पद लगता है। बस कुछ पार्टियां और नेता चुनाव के पीछे पड़े हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कोरोना से संक्रमित होकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों का बुरा हाल है। इसके बावजूद कुछ सत्ता के लोभी नेता चुनाव कराने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने तो चुनाव आयोग को चुनाव नहीं कराने की सलाह दे दी है। आयोग को भी जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों को अभी पूरा ध्यान कोरोना से मुक्ति में लगाना चाहिए। चुनाव पर होने वाले खर्च भी कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगाना चाहिए।



Leave a Reply