BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: निगम ने शुरू की बीबीगंज-फरदो आउटलेट की सफाई, शहर को जमजमाव से निजात दिलाने की कवायद शुरू…

शहर के बीबीगंज व आसपास के वार्ड में जमा पानी को निकालने के लिए रविवार को ग्रामीण इलाके के आउटलेट को साफ किया गया। विषहर स्थान से लेकर भगवानपुर स्कूल तक नाला से अतिक्रमण को उसकी सफाई की गयी। कार्यस्थल पर अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद और सफाई प्रभारी कमल किशोर सफाईकर्मियों के साथ डटे रहे। दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर को इस अभियान में लगाया गया था। वहीं, कानून व्यवस्था के लिए कार्य स्थल पर मुशहरी के सीओ एक सेक्शन फोर्स के साथ मौजूद थे। इस दौरान साकेतपुरी इलाके होकर फरदो नदी में जाने वाले नाले की भी सफाई कराई गयी। इससे ब्रहापुरा गुमटी से लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार के मोहल्ले तक का पानी निकलने लगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.