प्रखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आम आदमी ही नहीं बल्कि प्रशासन की लापरवाही भी अब खुलकर सामने आने लगी है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी रविवार तक कंटेनमेंट जोन के 17 लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है। मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को संदिग्धों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। लापरवाही का अलम है कि कंटेनमेंट जोन में लोगों का आना-जाना लगातार जारी है।इधर, मीनापुर अस्पताल के डॉक्टर सहित 90 कर्मी पिछले चार दिन से कोरोना जांच कराने के इंतजार में बैठे हैं, पर इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। 15 जुलाई को स्वास्थ्य प्रबंधक के पॉजिटिव होने के बाद जांच के लिए पत्र भेजा गया था, पर अबतक किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी की जांच नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।




Leave a Reply