BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: रामदयालु गंडक कॉलोनी में लगा घुटने से ऊपर पानी, लोग घरों में कै’द, स्थिति बेहद खराब

रामदयालु गंडक कॉलोनी परिसर में घुटना से ऊपर बरसात का पानी जमा हो गया है। इस कारण यहां के लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लोगों ने अब जिला प्रशासन से घरों से निकलने के लिए नाव की व्यवस्था करने की मांग की है। इस बीच कई लोगों ने कॉलोन स्थित अपने घर को छोड़कर बाहर आसरा लेना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से पूरी कॉलोनी डूबी हुई है। कई घरों में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा है। कॉलोनी के अमर महाराज, जितेंद्र कुमार, गौतम कुमार, कृष्णा सिंह बताते हैं कि कॉलोनी से कई लोग घर छोड़कर चले गये हैं। न निगम प्रशासन उनकी सुन रहा है और न विभाग।

बीते साल भी इसी तरह की भयावह स्थिति बनी थी। इस बार उससे भी खराब स्थिति है। नाव की मांग करने के साथ पानी निकलवाने का भी अनुरोध किया गया है। बयान- जहां से भी सूचना मिल रही है। निगम लगातार वहां से पानी निकालने में जुटा है। कुछ जगहों पर पंप लगाने का आदेश दिया गया है। रामदयालु गंडक कॉलोनी से पानी निकालने के लिए टीम को वहां निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश देंगे। -विशाल आनंद, अपर नगर आयुक्त

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.