बिना लक्षण वाले मरीज का उनके घर पर इलाज किया जाएगा। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के अनुसार वैसे मरीज जिनको हल्का लक्षण जैसे सर्दी-खांसी है, उनका घर पर ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज किया जाएगा। इसके लिए मरीज को एक किट दिया जाएगा। दवाओं का सेवन कैसे किया जाना है, इसके लिए उन्हें पंफलेट दिया जाएगा। इसमें सभी जानकारियां होंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की सुबह-शाम स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। अगर उनकी तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।




Leave a Reply