BIHARBreaking NewsMUZAFFARPUR

#BreakingNews: मुजफ्फरपुर जिलें में 12 डॉक्टर समेत कई पारा मेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्यकर्मी को हुआ कोरोना

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में 88 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 12 डॉक्टर के अलावा पारा मेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी हैं। रविवार को एसकेएमसीएच में 559 सैंपलों की जांच की गई। इस तरह जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1285 हो गई है। एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों में सबसे अधिक डॉक्टर और पारा मेडिकल संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बाहरी लोगों के साथ-साथ तेजी से स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो रहे हैं। एक सप्ताह में 125 से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.