BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: आसमान से फिर बरसी मौ’त, बिहार में वज्रपात से अबतक 5 लोगों की गई जान…

PATNA : बिहार के कई जिलों में अचानक से बदले मौसम में बु’री खबर दी है। बिहार में वज्रपात से अब तक के 5 लोगों की जान चली गई है। पूर्णिया जिले में तीन लोगों की मौ’त हुई है जबकि पटना के बाढ़ इलाके में एक व्यक्ति की मौ’त और बेगूसराय में एक युवक की मौ’त ठनका गि’रने की वजह से हुई है।

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और वज्रपात की चे’तावनी जारी कर दी थी। आ’पदा प्रबंधन विभाग में वज्रपात की आशंका वाले इलाकों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था। पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में सिंघाड़ापट्टी इलाके में 3 लोगों की मौ’त हुई है जबकि बाढ़ के भदौर में एक व्यक्ति की मौत ठनका गिरने की वजह से हुई है।

इसके अलावे बेगूसराय में भी एक युवक की मौ’त की खबर है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल 5 लोगों की मौ’त अब तक वज्रपात से हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.