BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: मिठनपुरा में एक ही बैंक के 18 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, मचा ह’ड़कंप

मिठनपुरा स्थित एक बैंक की शाखा में डेढ़ दर्जन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार की रात से बैंक परिसर को सैनेटाइज करने काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को भी दिनभर सैनेटाइजेशन का काम जारी रहा। इस दौरान बैंक बंद रहा। रविवार को भी परिसर को सैनेटाइज किया जाएगा। सोमवार से कामकाज शुरू होने के आसार हैं। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सात कर्मी कॉरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को 11 और कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। इसमें नौ कांट्रेक्ट कर्मी है, जो परिसर में मेटेंनेस आदि काम करते हैं, जबकि नौ बैंक कर्मी है। कर्मी बैंक के एक ही परिसर स्थित तीन अलग-अलग कार्यालय से जुड़े हैं। कोरोना से संक्रमित कर्मियों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया। कर्मियों के क्लोज कांटेक्ट में आने वाले लोगों की सूची डीएम व सीएस को उपलब्ध करा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को सैनेटाइजेशन का काम जारी रहेगा। सोमवार को कार्यालयों में कामकाज शुरू हो जाएगा। बैंक की शाखाओं के कर्मियों को भी जांच की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.