पटना के स्टेशन गोलंबर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130 वी जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाई गई इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पदार्पण कर उन्हें याद किया. वहीं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है।
नीतीश कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई सरकार बना नहीं पा रहा था ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। नीतीश कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई भी राजनीतिक दल या गठबंधन सरकार नहीं बना पा रहा था ऐसे में केंद्र सरकार क्या करती।
नीतीश कुमार ने कहा कि वह जितनी भी पार्टियां हैं वह इस मा’मले को देखें हमें इससे कोई मतलब नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नि’धन पर गहरा दु’ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार की शान थे और उनका नि’धन बेहद दु’खदाई है।
Leave a Reply