रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने लॉकडाउन के दौरान जीआरपी के सभी अधिकारियों व सिपाही की छुट्टी रद्द कर दी है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से लॉकडाउन तक किसी भी कर्मी की छुट्टी स्वीकृत नहीं करेंगे। जिन सिपाहियों व अधिकारियों ने लॉकडाउन लागू होने से पहले छुट्टी स्वीकृत करा ली है, उनकी छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में एसपी कार्यालय से छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।




Leave a Reply