BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बेहद दु’खद: पटना में कोरोना से 11 साल की बच्ची की मौ’त, द’हशत में लोग

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. शुक्रवार को बिहार में रि’कॉर्ड 1700 से अधिक मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हजार हो गई है.

वहीं पटना एम्स में शुक्रवार को फुलवारी शरीफ की रहने वाली  11 साल की मासूम सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई.  फुलवारीशरीफ की रहने वाली बच्ची की मौ’त की खबर सुनते ही इलाके के लोगों में द’हशत व्याप्त हो गया है. फुलवारीशरीफ इलाके में यह कोरोना से पहली मौ’त है. बता दें कि फुलवारीशरीफ इलाके में तेजी से कोरोना फैल रहा है.

बताया जा रहा है कि 11 साल की मासूम को 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत बेहद क्रि’टिकल थी. अस्पताल लाए जाने के अगले दिन ही बच्ची की मौ’त हो गई. इसके अलवा शुक्रवार को पटना एम्स में कटिहार और बेगूसराय के रहने वाले दो लोगों की मौ’त हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.